दिल्ली में अब भी बरकरार है 'आप' का जलवा

ताजा चुनावी पोल के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में चुनाव कराए जाएं तो आम आदमी पार्टी को भारी सफलता मिलती दिख रही है। दिल्ली के 7 लोकसभा क्षेत्रों पर कराए गए एक ओपिनियन पोल से तो यही पता चलता है कि दिल्लीवाले अभी भी आप को चाहते है।
इस ओपिनियन पोल में दिल्ली के लोगों से पूछा गया कि अगर दोबारा विधानसभा चुनाव हुए तो क्या आम आदमी पार्टी सत्ता में लौटेगी? इसके जवाब में 59 फीसदी लोगों ने 'हां' में जवाब दिया जबकि 24 फीसदी लोगों का मानना है कि अगर अभी चुनाव हो तो दूसरी पार्टी सत्ता में आएगीष वहीं 7 फीसदी लोगों मानते है कि इस बार भी दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनेगी।
वही जब लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदें बेहतर हुई हैं। इस सवाल के जवाब में 49 फीसदी लोगों ने माना कि आप की स्थिति बेहतर हुई है तो 26 फीसदी लोग इसके खिलाफ है। इस पोल सर्वे से साफ हो गया कि दिल्ली में अभी भी आप का दबदबा बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications