लॉकडाउन का दूसरा पहलू : भारत में हर रोज 400 लोगों की जान कैसे बची ?

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। तकरीबन दो लाख से ज्यादा लोगों की इसकी वजह से जान जा चुकी है। अमेरिका, इटली, इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देश इस बीमारी के आगे बेबस हो गए हैं। दुनियाभर में करीब 30 लाख लोग इसके संक्रमण से प्रभावित हैं। अ​आधी दुनिया लॉकडाउन में है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इटली में 26 हजार, स्पेन में 22 हजार, फ्रांस में 21 हजार, इंग्लैंड में 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

तीन मई 2020 तक लॉकडाउन

तीन मई 2020 तक लॉकडाउन

भारत में कोरोना वायरस के अब तक कोरोना के 28 हजार से ज्यादा केस सामने आये है जबकि 870 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले एक महीने से पूरे भारत में तीन मई तक लॉकडाउन है। बसें, ट्रेनें और तमाम निजी वाहन भी बंद है। भारत में कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन का दूसरा ही पहलू सामने आ रहा है। दुनियाभर में मौत का तांडव मचा रहा कोरोना भारत में हर रोज औसतन 400 लोगों की जान बचा रहा है।

 पिछले साल डेढ़ लाख की मौत

पिछले साल डेढ़ लाख की मौत

कोरोना भले ही घातक महामारी हो, लेकिन अभी भी भारत में इससे उतनी मौतें नहीं हो रहीं जितनी रोजाना सड़क या दूसरे हादसों में होती हैं। लॉकडाउन की वजह से भारत में सड़क हादसे और उनसे होने वाली मौतों की संख्या लगभग शून्य हो गई है। भारत में साल 2018 में 1 लाख 51 हजार लोगों की मौत सड़क हादसों की वजह से हुई थी जबकि 2017 में 1 लाख 47 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए थे।

 रोजाना औसतन 1290 सड़क हादसे

रोजाना औसतन 1290 सड़क हादसे

भारत में औसतन हर साल साढ़े 4 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। इसका मतलब ये है कि भारत में हर रोज 1290 सड़क हादसों में तकरीबन 400 लोगों की मौत होती है। जिस पर इस वक्त लॉकडाउन की वजह से ब्रेक लग गया है। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं को छोड़ दे तो पिछले एक महीने में भारत के किसी भी राज्य में कोई बड़ा सड़क हादसा नहीं हुआ है।

यूरोपीय देशों में ज्यादा असर

यूरोपीय देशों में ज्यादा असर

बहरहाल, कोरोना का असर भारत में भले ही फिलहाल उतना नहीं हो जितना अमेरिका और बाकी यूरोपिय देशों में है। लिहाजा इससे होने वाली मौतों के आंकड़े को सहेजता से सड़क हादसों के साथ तुलना की जा सकती है। लेकिन ये एक ऐसी महामारी है। जिसे फैलने से नहीं रोका गया तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+