चुनाव से पहले ही 'आप' के खजाने में पैसे की बरसात, टूट गए सारे रिकॉर्ड
नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां चुनावी दंगल की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर नोटों की बौछार हो रही है। आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले इतना चंदा मिला है कि उसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक चुनावी ऐलान के बाद से आप के खाते में डोनेशन की बरसात हो गई है। 1 से 4 नवंबर के बीच पार्टी को जितना चंदा मिला है उसने पिछले दो महीने की पार्टी की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को दिसंबर में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव के पहले लोगों से 20 करोड़ की मांग की थी। वादे के मुताबिक पार्टी फंड में 20 करोड़ रुपये जमा हुए पार्टी ने लोगों से अपील की थी कि अब वह चंदा न भेजें। आप ने लोगों से उस वक्त चंदा लेना बंद कर दिया।
आंकड़ों में आप की कमाई को देखे तो सितंबर में उसे लगभग 27,224 प्रति दिन, जबकि सितंबर में कुल 8,16,723 रुपए चंदे के तौर पर मिले। वहीं अक्टूबर में चंदे की दर 24,377 रुपए प्रति दिन थी। इस महीने पार्टी ने कुल 7,55,717 रुपए की कमाई की। वहीं डोनेशन की रफ्तार नबंवर में काफी तेजी से चल रही है। अब तक पार्टी को मिलने वाला डोनेशन 2,29,293 का आंकड़ा पार कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications