फिर पोस्टर वॉर में फंसे 'आप', कहा भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बिना इजाजत सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर लगाने के आरोप में अरेस्ट किया था। 'आप' ने पुलिस के इस कदम के खिलाफ कई सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली पुलिस पर आरोप लगा रही है और इसके पीछे भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
पार्टी की दलीली है कि अगर सार्वजनिक स्थलों पर दूसरी पार्टियों के पोस्टर हो सकते हैं तो आम आदमी के पोस्टर क्यों नहीं लग सकते? आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी डिफेसमेंट एक्ट के तहत हुई है। पुलिस ने बताया कि इस कानून के तहत राजधानी में सार्वजनिक स्थलों पर बिना इजाजत पोस्टर लगाना मना है।
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में आप नेता दिलीप पांडे भड़काउं पोस्टर लगाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications