आशुतोष को लोकसभा टिकट मिलने पर आप कार्यकर्ता नाराज

AAP volunteers protest against Ashutosh's candidature
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता से बाहर हो चुकी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दिया है। दिल्ली की सत्ता छोड़ने के अगले ही दिन आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इन लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के चहेते चेहरों का नाम शामिल था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पत्रकार आशुतोष को मैदान में उतारा।

आशुतोष कांग्रेस नेता कपिल सिब्ब्ल के खिलाफ आप की टिकट से लड़ेंगे, लेकिन आसुतोष को दिए जाने वाले टिकट से आप कार्यकर्ता खासे नजर आए। चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रूप में पार्टी ने जिस तरह आशुतोष को उतारा है, इससे सभी खुश नहीं है।

अरविंद केजरीवाल के इस फैसले के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। चांदनी चौक के कुछ लोगों ने तिलक लेन स्थित अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास पहुंच प्रदर्शन किया और जनमत संग्रह करा आशुतोष की जगह पार्टी के किसी स्थानीय सदस्य को टिकट देने की मांग की। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें समझाकर वहां से रवाना कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+