केजरीवाल ने फिर मारी पलटी, कांग्रेस के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं दिल्ली में सरकार?

सूत्रों की माने तो जहां कांग्रेस सही समय के इंतजार में हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सभी विकल्पों पर गौर कर रहे हैं। आप नेता सरकार बनाने के विकल्पों पर बहुत सकारात्मक है। कांग्रेस नेता व दिल्ली के प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
एक अंग्रेजी अखबार का भी दावा है कि आप के कुछ नेता शकील अहमद के लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों का मानना है कि आप और कांग्रेस दोनों के विधायक सरकार बनाने को लेकर बहुत ही पॉजिटिव हैं। इसके चलते ही दोनों तरफ से बातचीत चल रही हैं। कांग्रेस में सरकार बनाने का समर्थक धड़ा चाहता है कि कुछ समय बीत जाने के बाद इस तरह की कवायद में कोई बुराई नहीं है।
दरअसल कांग्रेस को चिंता है कि अगर दोबारा से चुनाव हुए तो उन्हें शायद उतनी भी सीटें ना मिले जितनी पिछले चुपनाव में मिली थी। वहीं आप को भी यहीं चिंता सता रही है कि उनका हाल लोकसभा चुनाव की तरह ना हो जाएं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस को यह भी डर है कि उसके विधायक सरकार बनाने से इनकार करने पर टूटकर आप से हाथ मिला सकते हैं। ऐसी स्थिति कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से बड़ा झटका साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications