'आप' ने यादव-भूषण को भेजा फाइनल नोटिस, जल्द पार्टी से होंगे OUT

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पार्टी से बगावत को खत्म करने के लिए अपने बागियों को बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा-पूरा मन बना लिया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी के बागी नेताओं योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रोफेसर आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी लाइन के खिलाफ गुड़गांव में स्वराज संवाद का आयोजन करने के लिए नोटिस भेजा है।

aam admi party

ये फाइनल नोटिस बागियों को पार्टी से बाहर निकालने का रास्ता बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस आखिरी नोटिस के साथ ही इन नेताओं को पार्टी से बाहर करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हलांकि इस नोटिस के खिलाफ पार्टी के ये बागी नेता क्या जवाब देते है इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने पिछले महीने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भूषण, यादव, आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी की शीर्ष इकाइयों से हटा दिया गया था। अब माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+