'आप' की नहीं बनेगी सरकार, कहा लेन-देन की राजनीति में विश्वास नहीं

आप के नेता राजेन्द्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। हमारे में बहुमत के आंकड़ें नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लेन-देन की राजनीति में विश्वास नहीं करते है। हम पहले ही अपनी स्थिति बता चुके है। ऐसे में हम विपक्ष में बैठने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें उपराज्यपाल का न्यौता मिला था, लेकिन कल अरविंद केजरीवाल जाकर उन्हें अपनी स्थिति से अवगत करा देंगे। आप नेता मनीष सिसौदिया ने अन्ना आंदोलन में अपने नेता गोपाल राय की वीके सिंह के साथ हुई बहस पर कहा कि हमने उन्हें फौरन दिल्ली वापस आने के लिए कह दिया है।












Click it and Unblock the Notifications