'आप' के बागियों की सबसे बड़ी बैठक, क्या बनेगी नई पार्टी
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में मुश्किलों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। आप के बागियों की सबसे बड़ी बैठक मंगलवार को गुड़गांव में होने वाली है, जिसे लेकर सबकी निगाहें उनपर बनी हुई है। स्वराज संवाद की इस बैठक में आप के बागियों के शामिल होने का उम्मीद है। बैठक पार्टी की पीएसी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के नेतृत्व में हो रही है।

योगेन्द्र यादव खेमे के मुताबिक देश भर से हज़ारो वॉलंटियर्स देशभर से इस बैठक में जुटेंगे। पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके करीब 100 उम्मीदवारों के बैठक में शामिल होने का दावा है। दावा ये भी है कि पार्टी के करीब दस विधायक दिल्ली के संपर्क में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उन पर पार्टी नज़र रख रही है और इस बारे में फैसला पार्टी की पीएसी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी।
वहीं सबसे अहम सवाल जो इस बैठक को लेकर बना हुआ है वो ये कि क्या आप के ये बागी नेता मिलकर नई पार्टी बनाएंगे। योगेंद्र यादव खेमे के ऑनलाइन सर्वे में ये बात सामने आई है कि 4200 लोगों में से 43 फीसदी लोगों ने 'एक नई शुरुआत' चाहते हैं जबकि 40 फीसदी लोगों ने पार्टी को 'गलत हाथों से निकालने की कोशिश' करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications