AAP सांसद संजय सिंह ने वित्‍त सचिव को लिखा पत्र, ED के अधिकारियों पर बिना आधार नाम लेने का आरोप

Delhi Excise Case: कथित दिल्‍ली शराब घोटाले में नाम लेने पर आप सांसद संजय सिंह ने वित्‍त सचिव को पत्र लिखकर ईडी के डायरेक्‍टर व असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

sanjay singh aap MP Delhi

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नाम आने को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संयज सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ईडी ने उनको पत्र लिखकर खेद जताया है। कहा है कि चार्जशीट में उनका नाम गलती से आ गया। इस पर दिल्‍ली सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

बता दें कि ईडी ने दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले में तीसरी सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट में आम आदमी पार्टी से राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह व राघव चड्ढा के नामों का भी जिक्र किया।

Recommended Video

    Delhi Liquor Scam: AAP MP Sanjay Singh का दावा- गलती से ED की चार्जशीट में आया नाम | वनइंडिया हिंदी

    इस पर संजय सिंह ने ईडी द्वारा पत्र लिखकर माफी मांगे जाने का दावा करने के साथ ही वित्‍त सिचव को पत्र लिखकर ईडी डायरेक्‍टर व असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

    इससे पहले मंगलवार को संजय सिंह ने ईडी को झूठ का पुलिंदा बताया था। कहा था कि अभी तक मेरे लीगल नोटिस का ईडी ने कोई जवाब नहीं दिया है। ईडी को उसके गुनाहों की सजा जरूर मिलेगी। इसके लिए भले ही उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+