AAP विधायक शरद चौहान को बारातियों ने बीच सड़क जमकर पीटा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के नरेला से आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को बारातियों ने बीच सड़क जमकर पीट दिया। विधायक को काफी चोटें आई हैं और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

बारातियों ने विधायक को इस कदर पीटा की उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। इसी बीच बारातियों में से ही किसी ने सूचना पुलिस को दी। बारातियों का आरोप है कि विधायक ने ही झगड़े की शुरुआत की थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ओखला से विधायक अमानतुल्ला की कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई की थी, जिससे अमानतुल्ला के पैर और कई शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications