AAP विधायक वेद प्रकाश पर चली अंधाधुध गोलियां, बाल-बाल बचे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''लोगों ने परेशान किया हमने काम किया'' का दावा करने वाली दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सूबे में अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम है। आम आदमी की सुरक्षा तो दूर की बात खुद पार्टी के विधायकों पर जानलेवा हमला हो रहा है। ताजा मामला बवाना के विधायक वेद प्रकाश का है। गुरुवार की देर रात वेद प्रकाश उनपर हमला हुआ।

पुलिस ने बताया कि "कुछ बदमाशों ने गुरुवार आधी रात के बाद एनडीपीएल कार्यालय के नजदीक विधायक वेद प्रकाश के कार्यालय के बाहर उन पर गोली चलाई।" हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications