दिल्ली: ब्लॉक प्रेसीडेंट लिस्ट में 'आप' कार्यकर्ता का नाम आने से कांग्रेस के नेताओं में नाराज़गी
नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में एक नाम पर सबकी नजर गई। आम आदमी पार्टी के सदस्य विपिन खन्ना का नाम भी कांग्रेस की लिस्ट में दिखा। मंगलवार को सूचना मिली कि जीटीबी नगर में विपिन खन्ना आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टेज में पार्टी के सदस्य के तौर पर मौजूद थे। इससे एक दिन पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने 60 ब्लॉक कमेटी के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की थी।

पार्टी के ऑफिशियल सदस्यों के अनुसार खन्ना कांग्रेस के पुराने सदस्य थे। उन्होंने डेढ़ साल पहले पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उस समय वो मॉर्डन टाउन के वार्ड- इनचार्ज थे। पार्टी ने एक बयान जारी कर रहा कि टाइपिंग की गलती की वजह से विनोज बजाज की विपिन खन्ना का नाम वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष के तौर पर आ गया था. हम दोबारा दोहराते हैं कि जीटीबी नगर के कांग्रेस ब्लॉक प्रेसीडेंट विनोद बजाज हैं।
कांग्रेस की इस गलती पर निशाना साधते हुए खन्ना के बगल में बैठे मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की हालत पतली है।हालात ऐसे हैं कि वो अपने लिए वार्डो के अध्यक्ष भी नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। आम आदमी पार्टी की टिप्पणी तब आई है जब आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस से उनके गठबंधन की खबरें आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications