अरविंद केजरीवाल के सपने चूर-चूर होन की कगार पर

इससे पहले तक मजबूत स्थिति में रहने वाले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की लोप्रियता तेजी से घट रही है। एबीपी और नेल्सन द्वारा कराए गए चुनावी सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो सफलता मिली थी, वह उसे लोकसभा चुनाव दोहरा नहीं पाएगी।
ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक आम आदमी पार्टी का वोट शेयर काफी घट चुका है। जनवरी में जहां उसका वोट शेयर 55 प्रतिशत था वहीं मार्च में यह घटकर 34 प्रतिशत रह गया है। आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में आई गिरावट का फायदा भाजपा और कांग्रेस को हो रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। दिसंबर में जहां उनका वोट शेयर महज 9 प्रतिशत था वहीं यह मार्च में बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications