भाजपा ने किया सरकार बनाने से इंकार 'आप' को मिला न्यौता

उपराज्यपाल नजीब जंग ने पहले भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हर्षवर्धन को सरकार गठन पर बातचीत के लिए बुलाया, हर्षवर्धन ने बहुमत के अभाव में सरकार गठन से इन्कार कर दिया। भाजपा के इन्कार के बाद उपराज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को सरकार गठन पर विमर्श के लिए शुक्रवार को आमंत्रित किया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी दूसरे नंबर पर है। उनके पास 28 सीटें है। अब अगर वो कांग्रेस से गठबंधन कर सरकार बनाते है तो ठीक वरना राजधानी में दोबारा मतदान तय है।
अगर केजरीवाल के बयानों पर गौर किया जाए तो वो पहले ही कर चुके है कि वो ना तो किसी भी दल को समर्थन देंगे और ना ही समर्थन लेंगे। ऐसे में जादुई आंकड़े से दूर आप भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में पहले राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा और फिर बाद में दोबारा से मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications