सड़कों पर झाडू लेकर उतरे 'आप, विरोधियों ने बताया नौटंकी

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।सफाईकर्मियों के हड़ताल खत्म करने के अगले दिन आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली की सड़को पर झाडू लेकर कूड़ा उठाने के लिए उतर गए। आप के दिग्गज नेता आशुतोष, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, अलका लांबा ने सड़कों पर झाड़ू लगाई तो विरोधियों ने इसे उनकी नौटंकी करार दिया।

aam admi party

चांदनी चौक में आशुतोष और अलका लांबा ने कूड़ा उठाया, तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में कूड़ा उठाकर सफाई की। इस अभियान में उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। बीजेपी ने ये कहकर विरोध किया कि जब सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं तो 'आप' के नेता नौटंकी करने सड़कों पर उतर आए हैं।

हलांकि आप ने ये कहकर विरोध को खारिज कर दिया कि अगर बीजेपी एमसीडी कर्मियों को सैलरी नहीं दे सकती तो हम न सिर्फ हम उन्हें सैलरी देंगे बल्कि सफाई में उनकी मदद भी करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसे नौटंकी करार दिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा,'सफाई कर्मचारियों के हड़ताल खत्म करने के बाद आम आदमी पार्टी सफाई अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केजरीवाल नौटंकी में मास्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+