सिर्फ अतिउत्साह का परिणाम है 'आप' की जीत: अरूण जेटली

जेटली ने कहा कि जेपी आंदोलन के बाद सपा, बसपा और जदयू जैसी पार्टियां सामने आयी । आंदोलन के बाद जनता को लगता है कि नई बनने वाली पार्टियां उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी लेकिन सत्ता में आने के बाद इनकी नीतियां बदल जाती है। जेटली के अनुसार कांग्रेस और 'आप' के बीच समझौता जरूर हुआ है, तभी दिल्ली की सरकार बनी।
यह ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर कांग्रेस को आठ, आम आदमी पार्टी को 28 और भाजपा को 32 सीटें प्राप्त हुई हैं, जिसके बाद 'आप' ने कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनायी है। हालांकि 'आप' ने फ्री पानी और आधे दामों पर बिजली देने का अपना वादा पूरा किया और दिल्ली की जनता के लिए नये रैन बसेरों के निर्माण का वादा भी किया।
दिल्ली में जीत हासिल करने के बाद 'आप' अब लोकसभा की 200 सीटों पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को चुनौती देगी, जिस पर अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी 30 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications