महिला नेता ने लगाया आप सरकार पर परेशान करने का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आप सरकार उन्हें जबरन पैनल से हटाने की धमकी दे रही है। अपना पक्ष रखते हुए बरखा सिंहग ने कहा कि मैंने महिलाओं की सुरक्षा की बात की तो आप ने मुझे इस मसले पर परेशान किया है और यह दबाव बनाया गया कि मैं पद छोड़ूं।
अपने इस्तीफे से इंकार करते हुए बरखा सिंह ने कहा कि मैं पद पर रहते हुए अपना दायित्व निभा रही हूं। आम आद मी पार्टी की सरकार मुझे पद से इसलिए हटाना चाहती है क्योंकि मैंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती को समन भेजा था। गौरतलब केजरीवाल सरकार ने कांग्रेस नेता बरखा सिंह को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने का मन बना लिया है।
दरअसल कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा आधी रात को विदेशी महिलाओं पर छापेमारी मामले के बाद दिल्ली महिला आयोग ने युगांडा की पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर सोमनाथ भारती को पेश होने के दो बार समन जारी किया था, लेकिन भारती दोनों ही बार वो पेश नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications