मिस कॉल करते ही आप बन जाएंगे 'आप' के सदस्य

aap
नयी दिल्ली। दिल्ली में मिली अपार सफलता के बाद आम आदमी पार्टी देश की राजनीति की ओर रुख कर रही है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। पार्टी ने देशभर में सदस्यता अभियान शुरुआत कर दी है। देशभर में पार्टी लाखों लोग आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाने में जुट गई है। आप लाखों लोगों को पार्टी का सदस्य बनकर बदलाव के लिए काम करना चाहते है। इसलिए पार्टी ने 10 जनवरी से 26 जनवरी तक "मैं भी आम आदमी" नाम से निशुल्क विशेष सदस्यता अभियान चलाने का ऐलान किया है।

पार्टी ने इसके लिए एक नबंर लांच किया है। 07798220033 पर मिस कॉल कर कोई भी आदमी आम आदमी पार्टी के सदस्य बन सकते है। इसके अलावा इसी नबंर अपना नाम, एसटीडी कोड, विधानसभा का नाम लिखकर एसएमएस करने से भी आप आम आदमी पार्टी के सदस्य बन जाएंगे। इस नंबर पर मिल कॉल करने या फिर मैसेज भेजने पर लोगों को कंफर्ममेशन का मैसेज आ जाएगा।

इस नबंर के अलावा आम आदमी पार्टी की वेब साईट aamaadmiparty.org/join-us पर जाकर भी लोग आम आदमी पार्टी के सदस्य बन सकेंगे। आम आदमी पार्टी का ये विशेष सदस्यता अभियान 10 जनवरी से 26 जनवरी तक चलगा। पार्टी का उद्देश्य 26 जनवरी 1 करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने का है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता शुल्क भी समाप्त कर दी है। पहले इसके लिए लोगों को 10 रु. देने होते थे, लेकिन अब सदस्यता निशुल्क कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+