MCD election : टिकट नहीं मिलने पर पूर्व AAP पार्षद टावर पर चढ़े, आत्महत्या की दी धमकी
आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन पार्टी की कथित गलत नीतियों के विरोध में रविवार को दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने एक हाईटेंशन वायर टावर पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्हें आगामी दिल्ली नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया। हसीब उल हसन ने पार्टी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया है। हसीब ने कहा कि आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किसी और का नाम दिया गया।
Recommended Video

'मुझे कुछ होता है, तो जिम्मेदार...'
हसीब ने सोशल मीडिया पर लाइव करते हुए कहा, ''मुझे आज अगर कुछ होता है, तो मेरी मौत के जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और आतिशी जी होंगी, क्योंकि मेरे डॉक्यूमेंट्स, पासबुक तक इन लोगों ने जमा कर ली है। कल नामांकन का आखिरी दिन है। मेरे बार-बार मांगने पर भी पार्टी कागज वापस नहीं दे रही है। टिकट नहीं देना था तो ना दें, लेकिन कागजात वापस कर दें।''
AAP ने पहली सूची में 70 महिलाओं को दिया टिकट
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। 134 उम्मीदवारों में 70 महिलाओं को टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग को आप ने एमसीडी चुनाव में नारायणा से मैदान में उतारा है। उधर, कांग्रेस से आप में आए दिल्ली के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल आदर्श नगर वार्ड से चुनावी मैदान में होंगे। तिमारपुर के मलकागंज से कांग्रेस की पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
AAP ने शनिवार को 4 दिसंबर को होने वाले आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों के लिए 117 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की।
बता दें, इससे पहले मार्च 2022 में हसीब हसन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह खुद नाले में उतरकर उसकी सफाई करते दिख थे। उनका कहना था कि सफाई न होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो रहा था। बार-बार शिकायत करने पर भी नाले की सफाई नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने खुद इसे साफ करने का फैसला लिया। सफाई के बाद लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications