'आप' ने करप्शन कम होने का किया झूठा दावा, बाद में मांग ली माफी

मीडिया को भेजी एक प्रेस रिलीज में पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हम ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल का बहुत सम्मान करते हैं और विवाद से अगर उनको किसी भी तरह की शर्मिंदगी हुई है तो हम उसके लिए माफी चाहते हैं।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल नामक संस्था के एक सर्वे का हवाला देकर दावा किया था कि दिल्ली में उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार में कमी आई है। अपनी इस उपलब्धि को भुनाने में पार्टी के दूसरे नेता खूब जोर-शोर से प्रचार करते दिखे, लेकिन एक अखबार के हवावले के खबर आई कि ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल ने कहा कि उसने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है और ऐसा कोई तथ्य उनके पास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications