भाजपा की गंदी बात, कहा दिल्ली में आप और सांप मिलकर चलाएंगे सरकार

इससे पहले आम के नेता कुमार विस्वास ने भी कांग्रेस को दोमुंहा सांप करार देते हुए अपने ट्वीटर पोस्ट पर फोटो भी लगाई थी। कुमार के बाद अब भाजपा ने भी कांग्रेस को सांप की संज्ञा दी है। आम आदमी पार्टी के सरकार बनाने का फैसला करने के बाद पहले तो बीजेपी ने केजरीवाल को शुभकामनाएं दी और फिर सियासी हमले तेज कर दिए। प्रदेस अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सांप कहा था। अब आप और सांप मिलकर चलाएंगे सरकार।
खास बात भी है कि सरकार बनाने से पहले ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां आप के पोल खोलने की बात कही तो वहीं आप ने उन्हें दोमुंहा सांप करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications