करोड़ों की हुई आम आदमी की उम्‍मीद 'आप'

AAP to collect 20 crore rupees
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने और व्‍यवस्‍था परिवर्तन का सपना लेकर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में उतर रही आम आदमी पार्टी ने अब तक 13 करोड़ रूपये का फंड इकट्ठा कर लिया है। गौर हो कि 'आप' को रिक्‍शा चालकों से लेकर अप्रवासी भारतीयों तक का भारी समर्थन प्राप्‍त हो रहा है। जिसके फलस्‍वस्‍वरूप 30 फीसदी फंड अप्रवासी भारतीयों से मिला है। पार्टी ने अभी हाल ही में एक अभियान के बाद 51 लाख रूपये का फंड हांग कांग से प्राप्‍त किया है।

इसके अलावा पार्टी को सिंगापुर, यू के, अमेरिका और दुबई से धन मिल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हमारा उद्देश्‍य दिल्‍ली विधानसभा चुनाव तक 20 करोड़ रूपये इकट्ठा करना है और जिस तरह से फंड आ रहा है, उससे तो लगता है कि हम जल्‍द अपने लक्ष्‍य को पा लेंगे।

'आप' को प्रतिदिन लगभग दस लाख रूपये फंड के रूप में विभिन्‍न स्रोतों से मिल रहा है और हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से हमें समर्थन देने की बात कर रहे हैं। पार्टी ने अपने दानदाताओं की सूची पार्टी की वेबसाइट पर डाल दी है। हालांकि पिछले दिनों दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने पार्टी को मिलने वाले फंड पर सवाल उठाये थे, उन्‍होने कहा था कि 'आप' को गलत स्रोतों से धन की प्राप्ति हो रही है, जिस पर ग्रहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी पार्टी फंड की जांच करने के लिए कहा था।

'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री द्वारा फंड की जांच संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर हमारी पार्टी के फंड की जांच हो तो कांग्रेस और भाजपा के फंड की भी जांच होनी चाहिए। हम अपने सभी दान देने वालों के नाम सार्वजनिक कर देते हैं कांग्रेस और भाजपा भी ऐसा करके दिखाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+