फिर से लिस्ट तैयार करने में जुट गए 'आप' के केजरीवाल

aam admi party
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद आम आदमी पार्टी एक बाऱ फिर से दिल्ली में अपने अस्तित्व की तलाश में जुट गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी विधायकों को मैदान में उतारने की पूरी तैयारी में जुट गई हैं। आप के विधायक अपने लिए तीन महीने का वक्त लेकर चल रहे हैं। जिसमें उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अपनी साख फिर से जमानी हैं।

पार्टी के विधायक मोहल्ला सभाओं में आम लोगों से पूछकर विकास कार्यों की योजना तैयार कर रही है। ताकि जुलाई के आखिर तक जमीन पर काम शुरू हो सके। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो सभी 27 विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की तैयारी में जुट गए हैं।

दरअसल, पार्टी ये मानकर चल रही है कि अक्तूबर तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं और इससे पहले ही यहां आचार संहिता लागू हो जाएगी ऐसे में इससे पहले ही उन्हें लोगों के बीच पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज क रानी हैं। आप नेता मोहल्ला सभा को मतदाताओं को लामबंद करने का बेहतर तरीका मान रहे है। इसके जरिए वो उनके गिले-शिकवे भी दूर करने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हर क्षेत्र में चार करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करने को कहा है।

पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल मोहल्ला सभाओं की बैठक चल रही है। कोशिश यही है कि इसी सप्ताह पार्टी के सभी विधायक अपने इलाके के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर लेंगे। पार्टी की भीतरखाने से खबर ये बी है कि इस बार अगर दिल्ली में चुनाव होते है तो आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवारों का पत्ता कट सकता है। उनकी जगह नए कैडिडेंट को जगह मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+