करोड़पति बने 'आप', 50 दिनों में जुटाए 7 करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 50 दिनों में सात करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला। यह राशि देने वालों में रिक्शा चालकों से लेकर अनिवासी भारतीय तक शामिल हैं। यही नहीं पार्टी के सदस्यों की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है।
आप के लिए वित्तीय व्यवस्था संभालने वाले एक स्वयंसेवक बिपुल दे ने आईएएनएस से कहा कि आप को मिले चंदे में से एक बड़ा हिस्सा अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन से आया है, जहां बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीय या भारतवंशी रहते हैं। सर्वाधिक 5.7 करोड़ रुपये की राशि हालांकि देश में ही जुटाई गई। इसके बाद अमेरिका से 62 लाख रुपये मिले।
अमेरिका के बाद संयुक्त अरब अमीरात से 25 लाख रुपये, सिंगापुर से 19 लाख रुपये, ब्रिटेन से 14 लाख रुपये और कनाडा से 6 लाख रुपये मिले। कोष जुटाने का काम 12 दिसंबर को शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications