एमसीडी चुनाव 2017: आम आदमी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई रणनीति
उपचुनाव में दिल्ली के राजौरी गार्डेन की विधानसभा सीट हराने वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 के लिए नई रणनीति बना ली है।
नई दिल्ली। उपचुनाव में दिल्ली के राजौरी गार्डेन की विधानसभा सीट हराने वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 के लिए नई रणनीति बना ली है।

आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि एमसीडी चुनाव 2017 में वो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं करेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी का फोकस अपने काम पर रहेगा और उसी के जरिए वोट पाने की कोशिश आम आदमी पार्टी करेगी।
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के लिए एमसीडी चुनाव कड़ी परीक्षा के रूप में देखे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वर्ष 2015 के दौरान जिस रणनीति पर आम आदमी पार्टी ने काम किया था। अब उसी रणनीति पर काम करके फिर से आम आदमी पार्टी जीत हासित करने की कोशिश करेगी।
आम आदमी पार्टी के एक नेता के मुताबिक वर्ष 2015 की रणनीति अपनाते हुए उसी तरह लोगों के पास जाएंगे। उस समय हमने अपनी 49 दिन की सरकार में हुए अच्छे कामों का बताते हुए लोगों का विश्वास जीता था। आपको बताते चले कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 में से सिर्फ 20 सीटें ही जीत पाई और गोवा में तो पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा।












Click it and Unblock the Notifications