शादी के लिए पांच साल में 75 आईएएस अधिकारियों ने बदला कैडर, राजस्थान में 5 आए व दो गए

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। राजस्थान की आईएएस जोड़ी टीना डाबी व प्रदीप गवांडे की शादी चर्चा में है। दोनों ने शुक्रवार सुबह जयपुर के हॉलीडे इन में विवाह बंधन में बंध गए। शाम को यहीं पर रिसेप्शन हुआ। टीना डाबी की यह दूसरी शादी है। टीना डाबी व प्रदीप गवांडे की शादी की खबरों के बीच जानिए ऐसे आईएएस अधिकारियों के बारे में जिन्होंने शादी करने के लिए कैडर बदला है। बीते पांच साल में यह फैसला 75 आईएएस अधिकारियों ने लिया है।

Tina dabi Marriage

बता दें कि केंद्र सरकार की वर्तमान नीति में अखिल भारतीय सेवा के किसी भी आईएएस व आईपीएस अधिकारी को मैरिज ग्राउंड के आधार पर कैडर चुनने की छूट मिली हुई है।

पिछले पांच साल में देश के 75 आईएएस अधिकारियों ने कैडर बदला। सबसे ज्यादा 23 अफसरों को कैडर बदलने की स्वीकृतियां पिछले साल मिली। राजस्थान में 7 जोड़ियों ने कैडर चेंज किया है।

इनमें पांच आईएएस कैडर बदलकर राजस्थान आए और जिनमें से 3 महिला आईएएस थी। दो महिला आईएएस ने दूसरे राज्य के अधिकारी से शादी करके कैडर बदला है।

राजस्थान कैडर के अफसरों की शादी

1. अपर्णा गुप्ता : गुजरात कैडर की अर्पणा ने राजस्थान कैडर के मयंक मनीश से शादी की। दोनों 2018 बैच के आईएएस।

2. उत्साह चौधरी : छतीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं। शिल्पी सिंह से विवाह के कारण राजस्थान कैडर मिला।

3. सौम्या झा : हिमाचल प्रदेश 2017 कैडर की अधिकारी सौम्या ने राजस्थान कैडर 2017 बैच के आईएएस अक्षय गोदारा से शादी के आधार पर कैडर बदला।

4. अर्तिका शुक्ला : एजीएमयूटी कैडर में 2016 की आईएएस अर्तिका शुक्ला ने जसमीत सिंह संधू से शादी की तो राजस्थान कैडर मिला।

5. अंकित कुमार सिंह : एएम कैडर के 2014 बैच के अधिकारी हैं। राजस्थान कैडर में 2015 बैच आईएएस अधिकारी अंजलि रजोरिया से कैडर बदलकर शादी की।

6. रिया केजरीवाल ने शादी के आधार पर यूपी कैडर और तेजस्वी राणा ने बंगाल कैडर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+