दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में 620 हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दो की हुई मौत

दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में 620 हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दो की हुई मौत

नई दिल्‍ली, 26 अगस्‍त: दिल्‍ली में कोरोना वायरस की रफ्तार पिछल दिनों की अपेक्षा थोड़ी धीमी हुई है। पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में कोरोना से 620 लोग संक्रमित पाए गए हैं वहीं इस जानलेवा वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

corona

दिल्‍ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 620 नए संक्रमण और दो मौतें हुईं। पिछले दिन 16,579 लोगों का कोविड 19 टेस्‍ट किया गया जिसमें से 620 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

आंकड़ों दिल्‍ली में कोरोना वायरस की पॉजिटिव दर 3.74 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं गुरुवार को दिल्‍ली में 702 ताजा कोरोना पॉजिटिव केस आए थे और इसके चलते चार मौतें हुई थीं।

दिल्‍ली में ताजा मामलों और इससे हुइ ताजा मौतों के साथ दिल्ली में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,97,674 हो गई, वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,448 हो गई।

बुधवार को, दिल्ली ने 5.55 प्रतिशत की सकारात्मकता दर और छह घातक घटनाओं के साथ 945 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। दिल्ली में सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 3,206 है, जो पिछले दिन 3,654 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि 2,256 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए रिजर्व9,405 बेड में से 356 पर मरीज भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+