भाजपा के ये 6 नेता AAP की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में उठापटक की स्थिति जारी है। दिल्ली की ये दंगल दो पार्टियों के बीच अटकी हुई है। सियासी दल-बदल भी जारी है। दिल्ली भाजपा में भी फेरबदल जारी है। भाजपा के ऐसे छह नेता जिन्होंने पिछले साल पार्टी का दामन छोड़ दिया था वो अब आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा से निष्कासित छह नेताओं को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। इनमें दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं जबकि तीन काउंसलर हैं। भाजपा के अलावा आप ने दो ऐसे नेताओं को भी चुनावी टिकट दिया है जो बीएसपी और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए हैं। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पूर्व विधायक राम निवास गोयल को शाहदरा से टिकट दिया है।
उनके अलावा भाजपा के रघुवेंद्र शौकीन को नांगलोई से टिकट दिया गया है। इनके अलावा वेद प्रकाश, करतार सिंह तंवर, नरेश बलयान और फतेह सिंह को भी आप ने दिल्ली के चुनावी मैदान में उताया है। इन लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का साथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications