बिन्नी ने क्यों कहा केजरीवाल को झूठा, पढ़ें केजरीवाल के 5 सफेद झूठ

नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उनके विधायक और मंत्री ही उनकी मुसीबतों का कारण बनते जा रहे हैं। बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल का माथे पर सिकन ला दी है। जो पार्टी दिल्ली में सत्ता हासिल कर देश की राजनाति की ओर कदम बढ़ा रही है उसे उनके ही लोगों ने अंतकहंल में फंसाकर रख दिया है। केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लग रहा है। वो अपने किए वादों से पलट रहे हैं। पार्टी अपने मुद्दों से भटक रही हैं। ऐसे तमाम आरोप हैं जो आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

सच्चाई ये भी है कि अरविंद केजरीवाल ने भले ही चुनाव से पहले किए कई वादों को पूरा किया हो, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके द्वारा किया गया हर दावा सच्चाई के मापदंड पर खरा उतरता हो। हम आपको यहां केजरीवाल के ऐसे 5 सफेद झूठ से रुबरु करवा रहे है जो उनके दावों को खोखला साबित करते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही पांच बातें, जिनकी बारे में केजरीवाल के दावे झूठे साबित हुए हैं...

केजरीवाल का पहला सफेद झूठ

केजरीवाल का पहला सफेद झूठ

केजरीवाल ने दावा किया था कि सरकार बनने के 15 दिनों में जनलोकपाल बिल पास कराएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने यह कहकर मामला टाल दिया कि केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी किया है जिसकी वजह से जनलोकपाल बिल अभी पास नहीं हो सकता क्योंकि केंद्र से इजाजत लेनी पड़ती है।

सुरक्षा पर झूठ बोलें केजरीवाल

सुरक्षा पर झूठ बोलें केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा था कि वो अपनी या अपने मंत्रियों की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा नहीं लेंगे, लेकिन सुरक्षा ठुकराने के बावजूद केजरीवाल के साथ एक इंस्पेक्टर हर वक्त साथ रहता है। बीजेपी ने इस इंस्पेक्टर का नाम भी जारी किया था।

 बिन्नी पर बोला झूठ

बिन्नी पर बोला झूठ

सरकार बनाने से पहले जब विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने बगावत की थी तो केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें कोई मंत्रीपद नहीं चाहिए, लेकिन अब खुद केजरीवाल कह रहे है कि बिन्नी पहले मंत्री बनना चाहते थे, लेकिन अब लोकसभा के लिए टिकट मांग रहे हैं।

इनकम टैक्स कमिश्नर नहीं थे केजरीवाल

इनकम टैक्स कमिश्नर नहीं थे केजरीवाल

चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कई बार एक बात पर जोर दिया था। वह थी 'मैं इनकम टैक्स कमिश्नर था, खूब पैसे कमा सकता था, लेकिन आईआरएस असोसिएशन ने साफकिया कि केजरीवाल कभी कमिश्नर नहीं रहे।

शीला पर भी झूठ बोल रहे है केजरीवाल

शीला पर भी झूठ बोल रहे है केजरीवाल

दिल्ली में लोकपाल आंदोलन के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने कॉमनवेल्थ घोटाले में 370 पेज का सबूत बाबा रामदेव जी के साथ मिलकर थाने में दिए है, लेकिन सीएम बनने के बाद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी के पास शीला दीक्षित के खिलाफ सबूत हैं तो उपलब्ध करवाएं, हम कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+