हीट स्ट्रोक से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत
गर्मी के कहर की वजह से तेलंगाना में 28 लोगों की मौत हुई है जबकि आंध्रप्रदेश में हीट स्ट्रोक ने 20 लोगों को अपनी आगोश में ले लिया है।
बेतहाशा गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ताजा मामला दोनों तेलुगु राज्यों का है। जहां हीट स्ट्रोक की वजह से अभी तक 48 मौतें हो चुकी है। गर्मी के कहर की वजह से तेलंगाना में 28 लोगों की मौत हुई है जबकि आंध्रप्रदेश में हीट स्ट्रोक से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहां के मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल फरवरी से ही तापमान बढ़ता जा रहा है।

आंध्रप्रदेश और तेलांगाना भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहां डॉक्टरों ने लोगों को धूप में एहतियात के साथ निकलने की सलाह दी है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि इस महीने में हीट स्ट्रोक से मौत असामान्य है। क्षेत्र में बढ़ते तापमान को लेकर लोग चिंतित हैं। ये तो अभी अप्रैल का महीना है मई और जून में और भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
गर्मी से बचने के उपाय
धूप में निकलने से पहले अपने सिर को ढक कर रखना चाहिए।
तरल पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।
ज्यादा ठंडे खाने व पीने के पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
प्यास बुझाने के लिए कुल्फियां, बर्फ व अन्य बाजारी वस्तुओं का सेवन कम से कम करें।


Click it and Unblock the Notifications
