दिल्ली विधानसभा में 36 फीसदी विधायकों पर क्रिमिनल केस

इन सब के बीच एक बात जो सामने आई है वो विधानसभा चुनाव में चुनकर आए दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों में कम से कम 36 फीसदी विधायक आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए शपथपत्रों के विश्लेषण के आधार पर यह खुलासा किया। यह विश्लेषण सोमवार को जारी किया गया।
इसके अनुसार, चुने गए 70 विधायकों में से 25 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दोबारा चुनकर आए 15 विधायकों ने 2013 में आपराधिक मामलों में नाम होने का खुलासा किया, जबकि 10 विधायकों ने 2008 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी आपराधिक मामलों में नाम होने की घोषणा की थी। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्ष वर्धन और आम आदमी पार्टी (आप) के संरक्षक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।
पार्टी के आधार पर देखें तो भाजपा से चुनकर आए 31 विधायकों में से 17 के खिलाफ (55 फीसदी), 'आप' से चुनकर आए 28 विधायकों में से तीन के खिलाफ (11 फीसदी) और कांग्रेस से चुनकर आए आठ विधायकों में से दो के खिलाफ (25 फीसदी) आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जनता दल युनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनकर आए तीनों विधायक भी आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। आपराधिक मामलों में आरोपी 25 विधायकों में से 20 के खिलाफ गंभीर अपराधों जैसे, हत्या का प्रयास, लूटपाट एवं महिला अत्याचार आदि, मामले दर्ज हैं। पिछले विधानसभा-2008 चुनाव में ऐसे 43 फीसदी विधायक चुनकर आए थे, जिनके नाम आपराधिक मामलों में दर्ज थे।












Click it and Unblock the Notifications