मोदी को PM के तौर पर देखना चाहते है 'आप' समर्थक

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। वैसे भी कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता केन्द्र की कुर्सी तय करती है। ऐसे में दिल्ली चुनवा के नतीजे 2014 में लोकसभा चुनाव के पथप्रदर्शक होगी। भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। चुनाव प्रचार में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में बीजेपी की स्थिति पहले से कहीं बेहतर दिखाई दे रही है।

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले आम आदमी पार्टी ने अपने सर्वे में जहां दिल्ली में खुद को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आता दिखाया है तो वहीं इस सर्वे में आप के अधिकतर समर्थकों ने 2014 के आम चुनाव में पीएम के तौर पर मोदी को सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया। अपने सर्वे में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में खुद को 33 फीसदी वोटों के साथ खुद को बाकी पार्टियों से आगे दिखाया है तो वहीं 31% आप समर्थकों ने 2014 में पीएम पद के लिए मोदी को सबसे बेहतर कैंडिडेट माना।

पार्टी नेता योगेंद्र यादव की माने तो इस सर्वे में आप ने पहली बार लोगों से आम चुनावों के बारे में भी उनकी पसंद पूछी। उनके मुताबिक आप के 10 फीसदी समर्थकों ने मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या फिर शीला दीक्षित को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया तो वहीं 31 फीसदी आम समर्थक मोदी की देश का अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते है। इस पोल में 18 से 21 नवंबर के बीच 35 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया और बूथ लेवल पर 3247 वोटरों को रैंडम तरीके से अपनी राय रखी। आप द्वारा कराए गए इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को 33 फीसदी वोट के साथ सबसे आगे, कांग्रेस को 30 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर और 25 फीसदी वोट के साथ भाजपा को तीसरे नबंर पर दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+