दिल्ली में चाइनीज 'किलर मांझे' ने काट दी मासूम के जीवन की डोर
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का रिवाज इस बार जानलेवा साबित हुआ। बात अगर सिर्फ दिल्ली की करें तो यहां पतंग की डोर ने दो बच्चों की 'जिंदगी की डोर' काट दी। मरने वालों में एक तीन साल की मासूम बच्ची शामिल है जिसकी मांझे से गर्दन कट गई। एक बच्चा तो पतंग लूटने के चक्कर में बस से कुचल गया। मांझे से कट गई मासूम की गर्दन सबसे दर्दनाक हादसा दिल्ली के रानीबाग इलाके में हुआ। यहां 3 साल की एक मासूम बच्ची की गर्दन पतंग के मांझे से कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिवारवालों के साथ कार में सवार होकर नारायणा से फिल्म देखकर घर लौट रही थी। बच्ची से कार की खिड़की से अपना सिर बाहर निकाला हुआ था। इस दौरान बच्ची की गर्दन मांझे में फंस गई और गर्दन कट गया। बच्ची के मां-बाप उसे फौरन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पतंग लूटने की चक्कर में बस के नीचे आया बच्चा साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर में राजीव नाम का एक बच्चा पतंग लूटने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी आरटीवी बस से हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई। इस बात से गुस्साई भीड़ ने जमकर पथराव भी किया।
दर्दनाक VIDEO: पैरासेलिंग करते पैराशूट से गिरकर व्यक्ति की मौत













Click it and Unblock the Notifications