दिल्ली पुलिस के SI की बेकाबू कार, 3 महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत
नयी दिल्ली। कल एक मामला सामने आया था जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने महिला के घूस नहीं देने पर उसे पत्थर से कुचलकर मार डाला था। आज एक मामला सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस के एक सब इस्पेक्टर की बेकाबू कार ने 3 महिलाओं को कुचल कर मार डाला है।

मामला दिल्ली के बदरपुर इलाके का है,जहां एक पुलिसवाले ने तीन महिलाओं को अपनी गाड़ी से कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाएं सफाईकर्मी थी और फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रही थी।
तभी एलआई वीरपाल अपनी सेंट्रो कार से आया और तीनों महिलाओं पर कार चढ़ा दी। घटना के फौरन बाद महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। एसआई वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की माने तो वीरपाल अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कि तभी उसे नींद आ गई और वो गाड़ी का संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications