शूटआउट @ कनॉट प्‍लेस: पुलिसकर्मियों पर तीन लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस में शनिवार की शाम ताबड़तोड़ शूटआउट से सनसनी फैल गई। इस शूटआउट में बदमाश खाकी पर भारी पड़े और दिल्‍ली पुलिस के दो कांस्‍टेबलों पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी फरार हो गये। इस फायरिंग में किसी के भी जख्‍मी होने की सूचना नहीं है। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी उत्‍तर प्रदेश में एक संगीन अपराध में शामिल हैं। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

open fire at cops in Delhi's Connaught Place
प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस स्थित शंकर मार्केट में पुराने कोका कोला कारखाने के पीछे लगभग 8 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया, इसी सर्कल में सप्ताहांत के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके थे। दिल्ली पुलिस के ज्वांइट कमिश्नर एमके मीणा ने बताया, पुलिस को दो कांस्टेबल प्रतीक और संदीप अपनी मोटरसाइकिल पर इस क्षेत्र में गस्त कर रहे थे इसी दौरान इन तीनों युवकों को रोककर पूछताछ करने पर उन्होंने अचानक से कांस्टेबलों पर चार राउंड गोलियां दागी।

सौभाग्य से किसी को भी गोली नहीं लगी। पुलिस ने बताया, एक हमलावर पकड़ा गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उनके दो साथी फरार हो गए। मीणा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में एक अपाराध में शामिल थे। हम इन आरोपियों की पहचान के लिए हिरासत में लिए गए हमलावार से पूछताछ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+