दिल्ली: हीटर की वजह से पति-पत्नी और बच्चे की मौत

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पर रही है। लोग कपकपाती सर्दी से बचने के लिए हीटर और आग का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उनकी छोटी सी गलती उनके लिए मौत का सबब बन जाती है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में एक घर में हुआ।

delhi map

यहां एक बंद घर से पुलिस को तीन लाशें बरामद हुई हैं। ये लाशें पति-पत्नी और 6 साल की बच्चे की है। पुलिस को घर में जलता हुआ हीटर मिला है। जिसके बाद पुलिस अंदाजा लगा रही है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक नोएडा में इंजीनियर था और ये लोग बिहार के रहने वाले हैं। जिस कमरे में वो लोग सो रहे थे वो पूरी तरह से बंद था। जब सुबह तक कोई घर से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+