दिल्ली में इमारत ढ़हने से 3 की मौत, 12 घायल

जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद नगर निगम ने सदर पहाड़गंज जोन के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मामले में बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इमारत गिरने की वजह से आसपास के मकानों में भी दरार आई है।
वहीं आसपास के मकानों को निगम ने खाली करा लिया है। वहीं घटना के बाद दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार और और मामूली घायलों को 10 -10 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
मामला पूरी तरह से लापरवाही का दिख रहा है। पुरानी नींव पर नयी इमारत तैयार की जा रही थी। दो मंजिल तक बिल्डिंग बनकर तैयार भी हो चुकी थी, कि अचानक ये हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications