स्कॉर्पियो सवार शराबी लड़के दिल्ली में देर रात घर के बाहर बजाते रहे हॉर्न, युवक ने रोका तो मारकर भाग गए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में शराबी लड़कों ने स्कॉर्पियो में सवार होकर एक मकान के बाहर हंगामा काटा। उन्होंने जमकर हॉर्न बजाए। उस घर में रहने वाले एक लड़के को बुरी तरह पीटा। शराबियों ने कुछ और लड़कों को भी बुला लिया। उसके बाद उक्त लड़के और उसके पिता को घर के बाहर ही पीटा। लात-घूंसों से लड़का अधमरा हो गया। उसके बाद वे वहां से भाग गए। परिजन पीड़ित लड़के को अस्पताल ले गए। वहां उन्हें तीन अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े। कुछ ही देर में लड़के की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

27 years-old youth murder in delhi

संवाददाता के अनुसार, मृतक का नाम अनिल था। रोहिणी के सरोज हॉस्पिटल में अनिल की मौत हो गयी। बवाना थाना पुलिस ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने काफी देर तक रात में गाड़ी का हॉर्न बजाया। जिसकी आवाज सुनकर मृतक अनिल और उसका पिता दोनों बाहर आये। तब उन लड़कों ने शराब के नशे में दोनों को गाड़ी हटाने को लेकर गालियां देनी शुरू कर दीं। परिजनों का आरोप है कि अनिल की पिटाई करते हुए उन लड़कों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। उसके बाद दोनों स्कोर्पियो सवार लड़कों ने फोनकर अपने और दो साथियों को भी बुलाया लिया। सभी ने मिलकर अनिल की पिटाई की। अनिल की छाती के ऊपर लात-घूंसे बरसाए।

27 years-old youth murder in delhi

कुछ देर बाद अनिल को बवाना के महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख रोहिणी के अम्बेडकर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त संसाधन न होने का हवाला देकर रोहिणी के ही सरोज अस्पताल में घायल को भेज दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की उम्र 27 साल है। वह अखबार बांटने का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी करीब 2 महीने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+