दिल्‍ली में दरिंदगी: बंधक बनाकर लगातार 12 दिनों तक युवती से सामूहिक बलात्‍कार

22-year-old girl held hostage 12 days, allegedly gang-raped
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पीड़िता पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा दिए जाने पर उसके साथ भाग गई थी, पड़ोसी ने उसे 12 दिन तक अपने दोस्त के घर बंधक बना कर रखा और दोनों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता 20 जनवरी को उनके चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर की रहने वाली पीड़ित महिला पड़ोसी रंजन द्वारा शादी का वादा किए जाने पर उसके साथ भाग गई थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बताया, "रंजन उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। उसे वहां बंधक बना कर रखा और अपने दोस्त के साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो जाने पर इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभाविज जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले राजधानी दिल्‍ली में ही एक मानसिक बीमार नाबालिग लड़की से कुछ दरिंदों ने पार्किंग में सामूहिक बलात्‍कार किया था। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की बात कहते रहे हैं मगर राजधानी में महिलाओं पर होने वाला जुर्म कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+