निर्माणाधीन गोदाम ढ़हा, 2 मजदूर की मौत, कई अब भी फंसे
नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार की शुरुआत दुखद हादसे के साथ हुई। तड़के सुबह निर्माणाधीन गोदाम गिर जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि की कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे है।लोगों को घटनास्थल से दूर रखा जा रहा है।

इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से दो मजूदरों की मौत की खबर है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। निर्माणाधीन गोदाम की छत के मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।लोगों को बाहर निकालने के लिए कोशिश की जा रही है। लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से राहत काम में बाधा आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस निर्माणाधीन गोदाम का काम अवैध रूप से चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications