पत्थर से मार-मारकर युवक की हत्या, शरीर के अंग भी निकाल ले गये

नई दिल्ली। देश की राजधानी किस तरह अपराध की राजधानी बनती जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर रोज भयावह अपराध की घटनाएं यहां रुकने का नाम नहीं ले रही है। उबर कैप में बलात्कार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था कि एक लड़के की पत्थर से मार-मार कर हत्या कर दी गयी ।

murder

दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइन्स के पास कुलदीप (18) नाम के युवक की हत्या कर दी गयी है। जिस जगह पर कुलदीप की लाश मिली वह उसके घर से महज आधा किलोमीटर दूर थी। कुलदीप का शव काफी बुरी अवस्था में पाया गया। उसके हाथ बुरी तरह से कुचले हुए यही नहीं कुलदीप का हृदय और उसके गुप्त अंग भी उसके शरीर से अलग कर दिये गये थे।
वहीं कुलदीप के परिवार वालों का कहना है कि उसकी पत्थर मार-मारकर हत्या की गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने कुलदीप का शव जंगल के पास फेंक दिया था जिससे यह लगे कि उसके शरीर को किसी जानवर ने काटा है।

पुलिस ने लूट और हत्या का एफआईआर दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वारदात की जगह से बाइक और अन्य चीजें बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने इस बात का भी शक जताया है कि यह प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+