2 घंटे में धू-धूकर जल गई 17 बसें, करोड़ों का नुकसान
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर डीटीसी बस डिपो में खड़ी 17 लो फ्लोर एसी बसों में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई। डिपो में खड़ी बसे एक के बाद एक कर धू-धू कर जलने लगी। ये हादसा कैसे हुआ इसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस भयानक हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

बसों में अचानक लगी आग के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि यह महज हादसा है या बड़ी साजिश। साजिश की आशंका का ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस, डीटीसी और फायर डिपार्टमेंट इस मामले की जांच में जुच गई है।
फायर विभाग के मुताबिक सुबह 3:20 बजे उन्हें बस डिपो में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके फौरन बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। आग से 17 बसों के खाक होने से लगभग 12 करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।
ये हादसा और भी भयानक हो जाता अगर बस डिपो परिसर में स्थित सीएनजी पंप तक आग की लपटें पहुंच जाती। आग सीएनजी पंप तक पहुंचती इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।












Click it and Unblock the Notifications