दिल्ली के IGI एयरपोर्ट की पार्किंग से मिले 12 जिंदा कारतूस
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद वहां सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12 जिंदा कारतूस मिले हैं। एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल की पार्किंग एरिया के पास से 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान पार्किंग एरिया में बने बाथरूम से सुरक्षाबलों ने ये कारतूस बरामद किए।

कारतूस मिलने के बाद वहां सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हालांकि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है कि कारतूस एयरपोर्ट पर कैसे पहुंचे। सुरक्षा बल इस बात की जांच में जुट गए हैं। एयरपोर्ट पर कारतूस मिलने को सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications