ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हुए एनडी तिवारी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्लीः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनडी तिवारी को सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल एनडी तिवारी आईसीयू में भर्ती हैं। यह जानकारी उनकी भांजी मनीषी तिवारी ने दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनका आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। एनडी तिवारी काफी समय से बिमार चल रहे हैं। उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है। एनडी तिवारी की उम्र 91 साल है।
बता दें, एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications