नासिक में अस्पताल का ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 24 मरीजों ने तोड़ा दम
नासिक, अप्रैल 21: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई है। अब यह आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है। नासिक के मेयर सतीश कुलकर्णी के मुताबिक मृतकों की संख्या 24 हो गई है। इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अस्पताल में दूसरे टैंकर को भरते समय एक ऑक्सीजन टैंकर लीक हो गया था। इस घटना के तुरंत बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं ऑक्सीजन के रिसाव को रोकने के लिए ऑपरेशन चलया गया, लेकिन इस बीच ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया, शाम तक ये आंकड़ा 24 पर पहुंच गया।
Recommended Video

घटना के बाद पूरे अस्पताल के इलाके में ऑक्सीजन गैस फैल गई। इससे पहले नासिक डीएम ने पुष्टि होने तक बताया कि नासिक ऑक्सीजन टैंकर रिसाव की घटना में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 150 लोग अस्पताल में भर्ती और 23 मरीजों का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में 60 से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सिस्टम पर थे।
इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें प्राथमिक जानकारी मिली है कि इस घटना में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि नासिक में टैंकर के वॉल्व के रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है। अस्पताल पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ने वाला है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications