महाराष्ट्र में एक और भीषण हादसा, नासिक में कार दुर्घटना में चार की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में एक और भीषण हादसे की जानकारी सामने आ रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नासिक में शनिवार को एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ अन्य लोग घायल भी हो गए। इस घटना की खबर महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक बस दुर्घटना में 25 लोगों की जलकर मौत होने के तुरंत बाद आई है।

Nashik Car Accident

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ राजा के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई है। बस में सवार सात लोग जिंदा बचे हैं, जिसमें से एक योगेश रामदास भी हैं।

कैसे हुई नासिक में बस दुर्घटना, जिंदा बचे यात्री ने सुनाया आंखों देखा हाल
बुलढाणा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए योगेश रामदास गवई भालेगांव ने कहा कि मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में नागपुर से बैठा था। उसके बाद सिंदखेड़ राजा के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हमारे बस का एक्सीडेंट हुआ। गाड़ी पलटने के तुरंत बाद गाड़ी में आग लग गई। फिर हम तीन-चार लोगों ने शीशा तोड़ा और बाहर आए। एक लड़के को मैनें अपने साथ ऊपर खींच लिया और नीचे छलांग लगाई। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया। फिर फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+