एक घंटे में लगातार 3 भूकंप के झटकों से हिला नासिक शहर

मुंबई, 17 अगस्त। महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार को एक घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। अच्छी बात यह है कि इन झटकों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि भूकंप की तीव्रता कम थी। लेकिन एक घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटकों ने लोगों को डराने का काम जरूर किया। इस भूकंप का केंद्र नासिक ऑब्सरवेटरी से 16-20 किलोमीटर दूर डिंडोरी तालुका में था। पहले भूकंप का झटका रात 6.58 बजे, दूसरा 9.342 बजे और तीसरा झटका 9.42 बजे महसूस किया था। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.4, 21 और 1.9 दर्ज की गई। डिंडोरी गांव के आसपास भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है।

earthquake

इसे भी पढ़ें- दादी की साड़ी फाड़ रहा था लड़का, फिर अगली सुबह पहुंची पुलिस
भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लोगों ने ट्वीट करके लिखा आसमान से आवाज आई और जमीन हिल गई। शिवसेना नेता विट्ठलराव अपसुंदे ने बताया कि भूकंप के झटके जम्बूतके गांव में भी महसूस किए गए। वहीं तहसीलदार पंकज पवार ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आप सभी लोग संयम बनाए रखें। लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए उसके बाद लोगों में डर का माहौल था। बता दें कि पास के पेठ और सुरगना तालुकों में भूकंप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले गुजरात के कच्छ और लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लेह से 164 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थखे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई थी। वहीं कच्छा में भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी। पिछले महीने यहां 7 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अच्छी बात यह है कि इनकी तीव्रता 3 से ऊपर नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+