Viral video: 'रंगोली देख भड़कने वाली 'मैडम'!, डंडे से फोड़ दिया स्कॉर्पियो का विंड स्क्रीन, खरी-खोटी अलग सुनाई
Viral video: जनाब..गुस्सा सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, महिलाओं को भी आता हैं। कई मामलों में वो अच्छे-अच्छो को फेल कर दें। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे एक वीडियो में गुस्से से ततमतमाई एक महिला चर्चा बनी हैं।
दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो नरसिंहपुर जिले का हैं। जिसमें सलवार कुर्ती पहने और गले में दुपट्टा डाली महिला हाथ में डंडा लिए स्कॉर्पियो गाड़ी के पास पहुंचती है और उसकी विंड स्क्रीन चकनाचूर कर देती हैं।
आप इसे सनक समझे या तात्कालिक अलग टाइप का गुस्सा, यह आपके विवेक पर निर्भर करता हैं। लेकिन डंडा लिए फुर्ती से कार का शीशा फोड़ने वाली इस मैडम ने यह सब कुछ बेहद ख़ास वजह से किया। जिसे सुनकर आप भी हसहस कर लोट-पॉट हो जाएंगे।

वायरल वीडियो के बारे में किए जा रहे दावे के मुताबिक नरसिंहपुर के गाडरवारा में दीपावली फेस्टिवल के वक्त मैडम के घर के सामने बनी रंगोली वहां से गुजरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बिगाड़ दी थी। बड़ी मेहनत से रंगोली बनाने वाली मैडम के दिमाग में उसी दिन से गुस्सा भरा था। उनकी मेहनत पर पानी फेरने वाली गाड़ी को वह ढूंढ रही थी। जितना बना आसपास सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल भी की।
कुछ दिन बाद अचानक जब उस गाड़ी का पता चला तो मैडम ने सारे काम-धाम छोड़ डंडा थामकर घर से निकल पड़ी। जिसकी गाड़ी थी, वह उसके घर के सामने रोड पर खड़ी थी, वहां पहुँची फिर गाड़ी के शीशे पर दे दनादन। यह आवाज सुनकर गाड़ी मालिक और उसके घर के लोग बाहर निकले तो उनको भी जी भरकर खरी-खोटी सुनाई। बेचारे गाड़ी वाले ने इसी में भलाई समझी कि मैडम ने उसे डंडे नहीं जड़े।
वायरल वीडियो की बातचीत
'वायरल वीडियो में गुस्से से लाल-पीली महिला जब हाथ में डंडा लेकर स्कार्पियो गाड़ी के नजदीक जाती है तो वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि पीछे का तोड़ो। तो वह आगे का शीशा तोड़ने की बात करती है। शीशे में डंडे मारकर पुलिस बुलाने का बोलती है और शीशे में डंडा मारकर अपना गुस्सा शांत करती दिख रही है।
फिर पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
बाद में मालुम हुआ कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ यह कांड हुआ वह बराझ गांव के रहने वाले आशीष कौरव की थी। उन्होंने गाडरवारा थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला सियासी भी बनता जा रहा हैं। दावे किए जाने लगे कि महिला एक बीजेपी नेता की पत्नी हैं। साथ ही सांसद और गाडरवारा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी रावउदयप्रताप के करीबी हैं।












Click it and Unblock the Notifications