मंत्री प्रहलाद पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, नरसिंहपुर के नीलकंठ कुंड में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल
Narsinghpur News: मध्य प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की आज अचानक तबियत बिगड़ गई। बता दे मंत्री नरसिंहपुर जिले में रविवार को नीलकुंड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। जहां पर अचानक उन्हें घबराहट होने लगी, लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर या एंबुलेंस मौजूद नहीं थी जिसके बाद गाडरवारा से तुरंत प्रभारी डॉक्टर को बुलाया गया।
वैसे तो प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर कोई डॉक्टर या एंबुलेंस मौजूद होनी थी, लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ ये बड़ा सवाल है। इसलिए कलेक्टर ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। जैसे ही गाडरवारा सिविल अस्पताल के प्रभारी राकेश बोहरे को मंत्री के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली, वो तुरंत दवाइयां लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री पटेल भोपाल के लिए रवाना हो गए।

इस घटना के बाद कलेक्टर शीतल पटेल ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही करने वालों अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बता दे मंत्री प्रहलाद पटेल को सोकलपुर के नीलकुंड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अचानक घबराहट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications